RRB ALP Answer Key 2026 out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) CEN 01/2025 के तहत आयोजित CBT-1 परीक्षा की Answer Key, Question Paper और Response Sheet जारी करने का नोटिस जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और यदि किसी प्रश्न में गलती लगती है तो आपत्ति (Objection) भी दर्ज कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह सुविधा 20 मार्च 2026 शाम 5 बजे से 26 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

RRB ALP Answer Key 2026 Important Dates

ActivityDate
Answer Key जारी20 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)
Objection करने की अंतिम तिथि26 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)

परीक्षा से जुड़ी जानकारी

RRB ALP CBT-1 परीक्षा का आयोजन निम्न तिथियों पर किया गया था:


13 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026
11 मार्च 2026


इस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपनी Question Paper, Response Sheet और Answer Key को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Objection फीस (आपत्ति शुल्क)


यदि किसी उम्मीदवार को Answer Key में कोई गलती लगती है, तो वह आपत्ति दर्ज कर सकता है:


प्रति प्रश्न शुल्क: ₹50 + बैंक चार्ज
सही आपत्ति होने पर फीस Refund कर दी जाएगी


Refund उसी खाते में किया जाएगा जिससे भुगतान किया गया होगा।

Payment Mode

उम्मीदवार निम्न माध्यमों से फीस जमा कर सकते हैं:

Debit/Credit Card (Visa, MasterCard, RuPay)
UPI / QR Code
Net Banking / Mobile Banking

RRB ALP Answer Key 2026 कैसे चेक करें?

Answer Key चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:


सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
RRB ALP Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें
Login करने के बाद:
Answer Key देखें
Response Sheet डाउनलोड करें
यदि कोई गलती लगे तो “Raise Objection” पर क्लिक करें

जरूरी निर्देश

उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ही आपत्ति दर्ज करें
26 मार्च 2026 के बाद कोई भी objection स्वीकार नहीं किया जाएगा
RRB का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा
एक बार Answer Key फाइनल होने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा

RRB ALP Result 2026


Answer Key जारी होने के बाद RRB जल्द ही Final Answer Key और Result जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

Leave a Comment

🏠Home  📢Jobs 📄Result  🛠️Tool