राजस्थान CET 12वीं स्तर भर्ती 2026 – नोटिफिकेशन, योग्यता, सिलेबस व पूरी जानकारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा Common Eligibility Test (CET) 12th Level 2026 का आयोजन विभिन्न 12वीं स्तर की भर्तियों के लिए किया जाएगा। जो अभ्यर्थी राजस्थान की सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (संभावित)

नोटिफिकेशन जारीजल्द जारी होगा
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभअपडेट जल्द
अंतिम तिथिअपडेट जल्द
परीक्षा तिथि8 मई 2026 (संभावित)

CET 12th Level के अंतर्गत आने वाले पद

CET 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निम्न पदों पर लागू होगा

जूनियर असिस्टेंटवन रक्षक (Forest Guard)
क्लर्क ग्रेड-IIअन्य 12वीं स्तर की भर्तियाँ
जमादार ग्रेड-II

जिस भी भर्ती में 12वीं योग्यता होगी, उसमें CET स्कोर अनिवार्य रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण
कुछ पदों पर कंप्यूटर डिप्लोमा / O Level आवश्यक हो सकता है

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट

चयन प्रक्रिया

  1. CET 12th Level परीक्षा
  2. संबंधित पद की मुख्य परीक्षा (यदि लागू हो)
  3. दस्तावेज सत्यापन

आवेदन शुल्क (संभावित)

सामान्य / OBC (CL): ₹600
OBC (NCL) / SC / ST: ₹400

OTR Registration के कारण राजस्थान में एक बार आवेदन शुल्क लगता है बाद में कोई शुल्क नहीं लगता है

CET क्यों जरूरी है?

एक बार CET पास करने पर कई भर्तियों में अलग से प्रारंभिक परीक्षा नहीं देनी होगी।
CET स्कोर निर्धारित अवधि तक मान्य रहेगा।

परीक्षा पैटर्न

प्रश्न संख्या: 150
कुल अंक: 300
समय: 3 घंटे
नकारात्मक अंकन: 1/3 (संभावित)

Rajasthan CET 12th Level Syllabus

भाग – A (सामान्य ज्ञान)

राजस्थान का इतिहास, कला व संस्कृति
भूगोल (राजस्थान + भारत)
भारतीय संविधान व राजनीति
अर्थव्यवस्था
समसामयिक घटनाएँ

भाग – B

सामान्य विज्ञान
गणित (10वीं स्तर)
रीजनिंग
बेसिक कंप्यूटर

Leave a Comment

🏠Home  📢Jobs 📄Result  🛠️Tool