NTA JEE Main Session II April 2026 Exam City Details जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Joint Entrance Examination (JEE Main) 2026 Session-2 के लिए Exam City Intimation Slip जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना Exam City Details चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 21 मार्च 2026 से अपनी Exam City Slip डाउनलोड कर सकते हैं
यह स्लिप उम्मीदवारों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और अन्य तैयारियां कर सकें।
JEE Main 2026 Session 2 Exam Dates
NTA द्वारा जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा निम्न तिथियों पर आयोजित होगी:
Paper 1 (B.E./B.Tech)
02 अप्रैल 2026
04 अप्रैल 2026
05 अप्रैल 2026
06 अप्रैल 2026
08 अप्रैल 2026
Paper 2 (B.Arch / B.Planning)
07 अप्रैल 2026
यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों और 15 विदेशी शहरों में आयोजित की जाएगी
Exam City Intimation Slip क्या है?
Exam City Intimation Slip एक advance सूचना दस्तावेज है, जिसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है।
इसमें निम्न जानकारी शामिल होती है:
उम्मीदवार का नाम
एप्लिकेशन नंबर
परीक्षा तिथि
परीक्षा शिफ्ट
परीक्षा शहर का नाम
ध्यान रखें कि इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाता।
Admit Card से अलग है City Slip
Exam City Slip = केवल शहर की जानकारी
Admit Card = परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी
NTA के अनुसार, Admit Card बाद में जारी किया जाएगा और उसी में परीक्षा केंद्र का पूरा पता होगा
Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी Exam City Slip डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://jeemain.nta.nic.in
- “JEE Main 2026 Session 2 Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें
- Application Number और Date of Birth दर्ज करें
- Security Pin भरें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी
जरूरी लॉगिन डिटेल
Application Number
Date of Birth
Security Code
समस्या होने पर क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को Exam City Slip डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे NTA से संपर्क कर सकते हैं:
Helpline Number: 011-40759000
Email: jeemain@nta.ac.in
छात्रों के लिए जरूरी सुझाव.
Exam City Slip तुरंत चेक करें
परीक्षा शहर के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं
Admit Card जारी होने का इंतजार करें
परीक्षा से पहले Mock Test देकर तैयारी मजबूत करें
सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
