बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Section Officer / ASO) भर्ती परीक्षा 2025-26 से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी गई है। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (e-Admit Card) 03 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी देंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: | 03 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा तिथि: | 14 अप्रैल 2026 15 अप्रैल 2026 17 अप्रैल 2026 18 अप्रैल 2026 20 अप्रैल 2026 21 अप्रैल 2026 |
परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to Download BPSC Admit Card 2026)
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login
अपने User ID और Password से लॉगिन करें
“My Account” सेक्शन में जाएं
संबंधित भर्ती (ASO) के सामने View Button पर क्लिक करें
अब Download Admit Card विकल्प पर क्लिक करें
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Instructions)
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर करना होगा।
एडमिट कार्ड में दिए गए Roll Number और Barcode स्पष्ट रूप से छपे होने चाहिए।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले (2½ घंटे पहले) केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र की जानकारी (Exam Center Details)
14 और 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र की जानकारी 11 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होगी।
17 और 18 अप्रैल की परीक्षा के लिए जानकारी 14 अप्रैल 2026 से मिलेगी।
20 और 21 अप्रैल की परीक्षा के लिए जानकारी 17 अप्रैल 2026 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।
उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके परीक्षा केंद्र कोड और स्थान की जानकारी देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण बातें (Important Points)
एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा।
किसी भी उम्मीदवार को डाक (Post) के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
