Bihar ITI CAT Admission Form 2026 – Online Apply, Last Date, Exam Date, Eligibility

Bihar ITI CAT Admission Form 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा Industrial Training Institute Competitive Admission Test (ITICAT-2026) के माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।

जो उम्मीदवार आईटीआई कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको आवेदन तिथि, पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे।

Important Dates

ऑनलाइन आवेदन शुरू16 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि15 अप्रैल 2026 (11:59 PM)
आवेदन फॉर्म सुधार16 से 17 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी08 मई 2026
परीक्षा तिथि17 मई 2026 (संभावित)

Application Fee

श्रेणीशुल्क
सामान्य / OBC₹750
SC / ST₹100
दिव्यांग (PwD)₹430

भुगतान UPI / Debit Card / Credit Card / Net Banking के माध्यम से किया जा सकता है।

Eligibility Criteria

आईटीआई एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी:

उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
उम्मीदवार ने कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास की हो।
कुछ ट्रेड के लिए गणित और विज्ञान विषय अनिवार्य हो सकते हैं।
आयु सीमा संबंधित जानकारी आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में दी गई है।

Required Documents

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

10वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Online Apply Process

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।

Step 1 – Registration

आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
ITICAT-2026 Online Portal लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।

Step 2 – Application Form

Personal Information भरें
Contact Details भरें
Educational Information भरें
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

Step 3 – Preview & Submit

आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू देखें
सभी जानकारी जांचें
Final Submit करें।

Step 4 – Application Fee Payment

UPI / Debit Card / Net Banking से फीस जमा करें।

Step 5 – Confirmation Page

आवेदन फॉर्म और फीस रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Exam Pattern

विषयप्रश्न
गणित50
सामान्य विज्ञान50
सामान्य ज्ञान50

कुल प्रश्न: 150
परीक्षा: ऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक

Admit Card

आईटीआई कैट 2026 का एडमिट कार्ड 08 मई 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Selection Process

आईटीआई में एडमिशन निम्न प्रक्रिया के आधार पर होगा:

ITICAT लिखित परीक्षा
मेरिट लिस्ट
काउंसलिंग
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सीट अलॉटमेंट

Leave a Comment

🏠Home  📢Jobs 📄Result  🛠️Tool